उत्तराखंड :नौजवानों के पास फौजी बनने का मौका, 12 दिन बाद उत्तराखंड में अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली; नोट करें तारीख

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र (केआरसी) मुख्यालय ने यूनिट हेडक्वार्टर कोटा अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली की तैयारी तेज कर दी है। 16 से 19 फरवरी तक चलने वाली भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उत्तराखंड राज्य के नौजवान भाग्य आजमाएंगे।रानीखेत स्थित सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में होने वाली भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए सेना ने कमर कस ली है। केआरसी मुख्यालय के भर्ती अधिकारी के अनुसार 17 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती रैली में उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों के नौजवान भाग्य आजमाएंगे। इसी दिन दौड़ व शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं के प्रमाण पत्रों की जांच होगी।18 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती प्रक्रिया में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर राज्यों के युवा हिस्सा लेंगे। 19 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी विशिष्ट खिलाडिय़ों की भर्ती होगी जिसमें सभी राज्यों के अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। इसी दिनी 18 व 19 को शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले युवाओं के दस्तावेजों की जांच होगी।
कहा कि भर्ती रैली में वही युवा हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित दस्तावेज पूरे होंगे। केआरसी मुख्यालय कार्यालय के अनुसार भर्ती में वहीं अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र से जारी किये गए भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध हैं।