अपराधउत्तराखंड

उत्तराखंड :रुड़की में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिए शव

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /मंगलौर-रुड़की। शुक्रवार की देर रात आसफनगर नहर पटरी पर एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई है। दोनों यूपी के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक बिना नंबर सुपर स्प्लेंडर जिस पर सवार दो व्यक्ति नहर पटरी से रुड़की की तरफ जा रहे थे। तांसीपुर पिकेट से पहले एफ्रो कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने के कारण दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गए हैं।
मृतक के नाम:

  • लाल सिंह पुत्र श्री राजकुमार उम्र 40 वर्ष, निवासी बिजोपुरा थाना छप्पर जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश होमगार्ड में नियुक्त
  • अमरीश पुत्र राजवीर उम्र 35 वर्ष, निवासी स्मृति थाना छप्पर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

बाइक सवार जिम ट्रेनर को कार ने मारी टक्कर

रुड़की। मंगलौर में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार जिम ट्रेनर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जिम ट्रेनर की मौत हो गई। जिम ट्रेनर का नाम मोंटू निवासी मुंडलाना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button