अपराधउत्तराखंड

हरिद्वार में बंद फैक्ट्री का ताला तोड़कर तांबा-पीतल चोरी, एक आरोपित गिरफ्तार

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /हरिद्वार। बंद फैक्ट्री का ताला तोड़कर तांबा-पीतल चोरी होने की घटना सामने आई है। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सिडकुल की ग्रापैनल्स कंपनी कुछ समय से बंद पड़ी है। रात में चोरों ने कंपनी का ताला तोड़कर पीतल और तांबा चोरी कर लिया।पुलिस ने कंपनी मालिक पजानी भागवतिप्पन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश की। मुखबिर की सूचना पर एक आरोपित वसीम निवासी जमालपुर खुर्द, रानीपुर को चोरी के माल के साथ तडियाल ढाबा सिडकुल के पास से पकड़ लिया।उसके कब्जे से 30 किलो टर्मिनल बुश बरामद कर लिया गया। साथ ही चोरी का माल ले जाने में इस्तेमाल हुआ ऑटो-विक्रम भी जब्त कर लिया गया। आरोपित को कोर्ट में पेश किया।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button