उत्तराखंडशिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं के परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। इस वर्ष करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए पूरे प्रदेश में कुल 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें गढ़वाल मंडल के 16 और कुमाऊं मंडल के 13 केंद्र शामिल हैं।

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल की लगभग 6.70 लाख और इंटरमीडिएट की करीब 5.14 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, हाईस्कूल की लिखित परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थीं।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button