उत्तराखंड

उत्तराखंड में बच्चे को मां से छीन ले गया गुलदार, शव बरामद; रो-रोकर बुरा हाल

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /रुद्रप्रयाग। न्याय पंचायत सारी की सिन्द्रवाणी गांव में सोमवार शाम को गुलदार द्वारा बच्चे को ले जाने के मामले में बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि यह घटना सोमवार की है। जहां गुलदार ने आंगन मे खेल रहा पांच वर्षीय मासूम बच्चे को मां के हाथ पर झपट्टा मारकर जंगल की ओर उठा कर ले गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिन्द्रवाणी गांव निवासी हेमंत सिंह का पांच वर्षीय पुत्र दक्ष शाम करीब पांच बजे अपनी मां के साथ घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने झपट्टा मारकर बच्चे को मां के हाथों से छीन लिया और जंगल की ओर फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही गुलदार बच्चे को उठा ले गया।घटना के बाद से गांव में हड़कंप और दहशत का माहौल है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button