बजट 2026: उत्तराखंड को माउंटेन ट्रेल का तोहफा, महिलाओं के लिए भी आई अच्छी खबर
वित्त मंत्री के नौवें बजट में उत्तराखंड को माउंटेन ट्रेल का तोहफा मिला है। इसके तहत हर जिले में एक महिला अस्पताल और महिला छात्रावास भी खोला जाएगा। देशभर के 20 पर्यटन स्थलों के लिए 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड बनाए जाएंगे। यह पहल उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देगी, खासकर अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /हल्द्वानी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नौवें बजट ने उत्तराखंड को तोहफ दिया है। केंद्रीय बजट में उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल की घोषणा की गई है। वहीं हर जिले में एक महिला अस्पताल और महिला छात्रावास की खोला जाएगा। देशभर के 20 पर्यटन स्थलों में 10 हजार नए टूरिस्ट गाइड बनाए जाने की बात बजट में कही गई है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में, साथ ही पूर्वी घाट की अराकू घाटी और पश्चिमी घाट में इकोलॉजिकली सस्टेनेबल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करेंगे।
इससे उत्तराखंड में माउंटेन ट्रेल्स का फायदा बाइकिंग के क्षेत्र में मिलेगा। पहाड़ी ट्रेकिंग विकसित करने पर उत्तराखंड में अधिक संभावनाएं हैं। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ व नैनीताल में इस तरह के ट्रेकिंग रुट बनाने पर काम भी चल रहा है और कुछ जगहों के लिए प्लानिंग भी हो रही है।बजट में माउंटेन ट्रेल की घोषणा से उत्तराखंड में नए पर्यटन स्थल विकसित हो सकते हैं। इससे ही देश-दुनिया के सैलानी राज्य का रुख भी करेंगे ओर स्थानीय आर्थिकी सुधरेगी।