उत्तराखंड

देवप्रयाग में खाई में गिरी यूटिलिटी, दो लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

कृतिका भारद्वाज

जनादेश /उत्तराखंड /देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में शुक्रवार की सुबह एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार निवासी अरशद पुत्र इस्लाम निवासी एकड़ खुर्द थाना पाथरी द्वारा दी गई सूचना पर एसडीआरएफ व थाना पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। बताया गया कि उक्त वाहन में दो लोग सवार थे।

अभी तक वाहन व वाहन में सवार व्यक्ति नहीं मिल पाए हैं। सर्च अभियान जारी है। बताया गया कि उक्त वाहन यूके 11सीए 2034 के वाहन स्वामी अमन नेगी पुत्र धीरेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम पलेटी पोस्ट कर्णप्रयाग जिला चमोली उम्र 28 वर्ष और अयान पुत्र गुलशराज निवासी ग्राम रोखेड़ी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उम्र 19 वर्ष है। जो सब्जी लेकर करणप्रयाग की ओर जा रहे थे।सर्च अभियान के दौरान एक मोबाइल फोन मिला है। अयान के परिजनों से जानकारी करने के बाद उक्त मोबाइल नंबर आयन का होना पाया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है सर्च अभियान जारी है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button