उत्तराखंड
देहरादून प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शेखुल हिंद ट्रस्ट समेत 193 खरीददारों को नोटिस जारी

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /देहरादून। महमूद मदनी के ट्रस्ट शेखुल हिंदकी भूमि बेचने खरीदने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कारवाई शुरू कर दी है। इस प्रकरण में तथ्यों को छुपाकर लैंड यूज़ चेंज कराने वाले 5 लोगों की 143 की अनुमति भी निरस्त कर दी गई है।वहीं जिला प्रशासन ने ट्रस्ट के द्वारा दी गई पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर बेची गई भूमि के संदर्भ में 193 लोगों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक जांच पड़ताल में यह देखा जाएगा कि शेखुल हिंद ट्रस्ट के द्वारा दी गई पावर ऑफ अटॉर्नी से भूमि बेचने वाले रईस अहमद ने खरीदारों के साथ धोखा तो नहीं किया? हाईकोर्ट के निर्देशों को छुपाया तो नहीं गया।



