हरिद्वार: जीएसटी कार्यालय में डाटा क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /हरिद्वार। जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित उपनल कर्मी बताया जा रहा है।
हरिद्वार निवासी एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बंद हो चुकी कंपनी के टैक्स सेटलमेंट के नाम पर उससे 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपित को घूस लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की है।
आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।



