उत्तराखंड

चुनाभट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश /देहरादून, राजधानी देहरादून के चुनाभट्टा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसपी ग्रामीण की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है ताकि महिला की पहचान हो सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
बताया जा रहा है कि यह घटना रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button