उत्तराखंड

हरिद्वार: पुष्पक गैस एजेंसी को वायरल वीडियो पर नोटिस, सिलेंडर में छेड़छाड़ का आरोप

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश /हरिद्वार। कनखल स्थित पुष्पक गैस एजेंसी के कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने पर पूर्ति निरीक्षक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एजेंसी संचालक से दो दिन में जवाब मांगा गया है।

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। करीब 40 सेकंड का वीडियो पुष्पक गैस एजेंसी के कर्मचारियों का है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुनसान इलाके में खड़े सिलिंडर आपूर्ति वाहन में एक व्यक्ति पीछे खड़ा है।

वह सिलिंडर के साथ छेड़खानी करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा चालक आगे बैठा है। वीडियो बनाने वालों ने पूछताछ की तो दोनों वाहन लेकर भाग गए। वीडियो बनाने वाले ने गैस चोरी का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया।पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि उच्चाधिकारियों के लगातार निर्देशों के बाद भी इस प्रकार का कृत्य लापरवाही को दर्शाता है। दो दिन में जवाब न उपलब्ध मिलने पर एजेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button