चकिया गोली कांड एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
वसूली से नहीं मिल रही फुरसत, माननीय उप मुख्यमंत्री की अपराध मुक्त बिहार की घोषणा पर लगा बट्टा

जनादेश एक्सप्रेस /पटना –
– आखिरकार सुनील सिंह के हमलावरो की गिरफ्तारी कब तक ?
–हमलावरो की गिरफ्तारी मे देरी संदेह के घेरे मे !
ज्ञात हो की बिहार मे सुशासन की प्रशासन की ब्यार की चर्चा के बाद सिवान जिला मे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा, किसी समय पूर्व सांसद मुहम्मद शहाबुद्दीन को अपराध के लिए जिम्मेदार माना जाता था उनकी मौत के बाद आखिर कार अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा विगत 10 दिवस पूर्व गुठनी के चकिया मे जतोर निवासी एक व्यवसाई पर घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ 18 गोलिया मारी और 10 दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी बेखौफ घूम रहे है, पुलिस के हाथ आज भी खाली है.
” सिवान जिले की बात करे तो नए वर्ष मे दर्जनों आपराधिक धतनाओ को अंजाम दिया जा चूका है, क्या है इन घटनाओ के पीछे का कारण जनादेश एक्सप्रेस मे नए वर्ष 2026 मे हुई घटनाओ की विवरण प्रकाशित किया जायेगा “
गुठनी ब्लाक के जतोर के निवासी सुनील कुमार सिंह के ऊपर हुए हमले मे आगे क्या मोड़ आयेगा यह तो जाँच अधिकारी ही बतायेगे, क्या समय रहते अपराधियों की गिरफ्तारी हो पायेगी या अपराधी कोई अन्य जुगाड़ लगा कर बेखौफ घूमते रहेंगे और आगे भी आपराधिक घटनाओ को अंजाम देते रहेंगे.या यू कहे की जानबूझ कर अपराधियों को रिहायत दी जा रही है की माननीय न्यायलय को गलत तथ्य देकर राहत ली जा सके और पीड़ित को न्याय नहीं मिल सके अक्सर पुलिस की शिथिलता का लाभ लेकर अपराधी आसानी से बच निकलते है कभी जाँच मे कमी कभी कार्यवाही मे देरी तो कही लक्ष्मी की कृपा ज्यादा प्रबल होने पर भी समय से न्याय नहीं मिल पाता है.



