हरिद्वार में गोकशी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद 5 गिरफ्तार

कृतिका भारद्वाज
जनादेश /हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गोकशी के शक में एक शख्स के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को गाड़ी के अंदर पीटने के साथ ही उसका वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।जबरन कार में बैठाकर मारपीट
पुलिस के अनुसार, बैरागी कैंप निवासी सद्दाम ने बताया कि 19 मार्च की रात वह टाटा वाहन से दो गाय और एक बछड़ा लेकर दिनारपुर जा रहा था। बैरागी कैंप में काली मंदिर के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इनमें से एक ने खुद को गो सेवक बताते हुए गोकशी का आरोप लगाया और फिर आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर मारपीट की। सद्दाम ने बताया कि आरोपियों ने दोबारा पशु ले जाते दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पथरी थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव की रहने वाले महिला सहित बारह लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अलावलपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र चिमन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। बुधवार सुबह नौ बजे राकेश पुत्र श्यामु, सागर पुत्र राकेश, महिपाल पुत्र ओमप्रकाश, लकी पुत्र विनोद, सनी पुत्र बीर सिंह, बिट्टू पुत्र राम सिंह, विपिन पुत्र विक्रम, विक्रम पुत्र श्यामलाल, रीता , लाल्तेश, पिंकी सुनीता सभी निवासीगण ग्राम अलावलपुर थाना पथरी एक राय होकर लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस गए और मेरे परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की है। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा। और सभी चार महिला और आठ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। गुरूवार को पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहले गिरफ्तारी, फिर 41 के नोटिस पर छोड़ा
वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन समेत पीयूष, राजन चौधरी, अजय और सौरभ को गिरफ्तार किया। हालांकि, ऐसे मामलों में सात साल से अधिक की सजा का प्रावधान नहीं होने के कारण सभी आरोपियों को धारा-41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया।पुलिस का सख्त संदेश
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया गया और त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने के साथ ही किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के शक या विवाद की स्थिति में सीधे कानून की मदद लें और खुद हिंसा का सहारा न लें।



