सौतेले पिता की घिनौनी करतूत, नहा रही बेटी का वीडियो बनाकर रेप; पति की मौत के बाद फिर गंदा काम

कृतिका भारद्वाज
जनादेश lउत्तराखंड के सितारगंज में एक महिला ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का गंभीर मामला दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया और अब भी धमकियां दे रहा है।पीड़िता ने बताया कि 2017 में उसके पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद मां ने नानकमत्ता क्षेत्र के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की। उस समय वह और उसके भाई-बहन नाबालिग थे। परिवार शक्तिफार्म के एक गांव में रहने लगा। 2018 में बहन की शादी हो गई, जबकि 2019 में मां का निधन हो गया। भाई पढ़ाई के लिए बाहर चला गया।ब्लैकमेल कर रेप
एक दिन बाथरूम में नहाते समय सौतेले पिता ने छिपकर उसके फोटो-वीडियो बनाए। इनका इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण शुरू किया। 2021 में पीड़िता ने पीलीभीत के एक युवक से प्रेम विवाह किया। 11 जनवरी 2026 को पति की मौत हो गई। इसके बाद सौतेला पिता ससुराल पहुंचा और 21 जनवरी को बच्चे के सामने अश्लील हरकतें कीं। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने पुष्टि की कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। जांच जारी है।शक्तिफार्म में विवाहित फंदे से लटकी
एक अन्य मामले में सुरेंद्रनगर क्षेत्र में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मौत को संदिग्ध बताया है।
34 वर्षीय रीना मंडल पत्नी दिलीप मंडल शनिवार शाम करीब छह बजे अपने कच्चे घर में लकड़ी के खंभे से साड़ी के सहारे लटकी मिली। घटना के समय उसका पति बाजार गया हुआ था, सास भी घर पर नहीं थी। तीनों बच्चे खेलने बाहर गए थे। शाम को लौटने पर बच्चों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। दूसरे कमरे में खटिया पर चढ़कर देखने पर मां को फंदे से लटका पाया।पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और महिला को नीचे उतारा। परिजन उसे उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे बेटी सोनाली (15), रचना (14) और बेटा राहुल (10) को छोड़ गई है। मृतका के भाई मनोज सरदार निवासी पिपलिया गदरपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन का ससुराल में अक्सर उत्पीड़न होता था। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।