उत्तराखंड

सगे बाप ने नशे की हालत में बेटी से रेप किया, सौतेली मां ने वहशी को पहुंचाया जेल

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश lउत्तराखंड के रामनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने नशे की हालत में बगल में सो रही नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि 27 मार्च को पीड़िता ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। बताया कि उसकी सौतेली मां घर के बाहर थी। पिता नशे की हालत में बगल में सो रहा था। नाबालिग के विरोध के बाद भी पिता ने जबरन उससे दुष्कर्म किया। किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी थी।बच्ची ने दादी को सुनाई आपबीती
पेट में तेज दर्ज होने पर पीड़िता ने अपनी दादी को आपबीती सुनाई। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की सौतेली मां है। उसी की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बताया कि मेडिकल में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
मल्लीताल में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत
मल्लीताल ओकलॉज कंपाउंड की एक 18 वर्षीय छात्रा की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के इनकार के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ओकलॉज कंपाउंड निवासी दीया गोस्वामी शहर के एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। बुधवार को वह विद्यालय से घर पहुंची तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, छात्रा के मुंह से खून आने लगा, जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भिजवा दिया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि फिलहाल मामले में परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button