उत्तराखंड

देहरादून में 15 साल की लड़की का धर्मांतरण, मां के निकलते ही घर आकर ब्रेन वॉश करता था राशिद

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश lदेहरादून में 15 साल की लड़की के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम बनने के लिए प्रेरित किया। आरोपी राशिद और उसका परिवार एक ही मकान में किराए में ही रहता है। मां का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में राशिद लगातार उनके घर आता था।एसपी देहात जया बलूनी का कहा कि शिकायत के आधार पर डोईवाला थाना क्षेत्र में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा कराया है। एक महिला समेत तीन आरोपी हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है।एक ही मकान में किराए पर आरोपी और पीड़ित परिवार

शिकायत के मुताबिक, महिला अपने दो बच्चों के साथ पिछले करीब चार साल से एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रही है। उसी मकान में अन्य किराएदार भी रहते हैं। इसी दौरान आरोपियों का लड़की के घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे उन्होंने नाबालिग से नजदीकियां बना लीं।मां का आरोप- प्रेमजाल में फंसाकर धर्म बदलने का दबाव
पीड़िता की मां का आरोप है कि राशिद उसकी गैरमौजूदगी में घर आता था और उसकी बेटी को बहलाकर अपने प्रभाव में लेता था। आरोप है कि उसने लड़की को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया और उसके पहनावे, बोलचाल और व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश की। मां का कहना है कि धीरे-धीरे उनकी बेटी उसी धर्म को मानने और पसंद करने लगी।नामजद तहरीर पर पुलिस ने राशिद, गुलिस्ता और शारिक सभी निवासी डोईवाला के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button