और अब 3 सप्ताह बीतने को आया, अपराधीयों और गुठनी पुलिस की आँख मिचौली बरकरार !!
गुठनी थाने के जतोर निवासी सुनील सिंह पर गोली चलाने वाले अपराधी आज भी पुलिस की पहुंच से दूर

गोली कांड मे शामिल अपराधियों के नाम दर्ज है दर्जनों मामले फिर भी गैंगेस्टर एक्ट मे कार्यवाही नहीं हुई
” क्या गुठनी पुलिस किसी बड़े घटने के बाद हरकत मे आएगी, थाना प्रभारी नहीं संभाल पा रहे है थाने की कुर्सी “
जनादेश/एक्सप्रेस पटना –
विदित हो गई मार्च से प्रथम द्वितीय सप्ताह के दरम्यान जतोर निवासी सुनील सिंह को शादी मे न्योता देने के क्रम मे अपराधियों के द्वारा बूलेट पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी गई. और तीन सप्ताह वितने को तैयार और मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर, बीजेपी सम्राट चौधरी के अपराध मुक्त बिहार की परिकल्पना को तार तार करता गुठनी पुलिस प्रसासन, वह कौन सी शक्ति है जो फरार अपराधियों के पुलिस द्वारा कुर्की जैसे कार्यवाही मे बाधा उत्पन्न कर रही है. क्या पुलिस को गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही के लिए कोई और बड़ी घटना का इंतजार है ? सूत्रों की माने तो गिठनी क्षेत्र की जनता दबी जुबान के पुलिस की नाकामी पर सवाल खडे कर रही है, समय रहते गुठनी पुलिस द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह समस्या विकराल होते देर नहीं लगाएंगी. अब देखना यह है की अपराधी अब तक पुलिस के साथ आँख मिचौली खेलते है, और थाना प्रभारी मुक दर्शक बने रहे है, इससे अच्छा कार्यकाल तो पूर्व थाना प्रभारी का रहा जो जनता के लिए कुछ काम तो करते थे. जिला पुलिस के मुखिया द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है यह तो भविष्य की गर्त मे है आगे कुछ कहना जल्दबाजी होगा शेष अगले अंक मे…..



