उत्तराखंड

UKSSSC परीक्षाओं पर कड़ी निगरानी, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल की आशंकाओं को खत्म करने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने का फैसला किया है। आयोग परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए हाईटेक तकनीकों के इस्तेमाल के साथ सुरक्षा निगरानी के दायरे का भी विस्तार कर रहा है।

नई व्यवस्था के तहत आयोग मुख्यालय से परीक्षा केंद्रों की सीधे मॉनिटरिंग कर सकेगा और जरूरत पड़ने पर केंद्रों को तत्काल निर्देश भी जारी किए जाएंगे। वहीं, संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से दो दिन पहले ही निगरानी में ले लिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पिछले वर्षों में सामने आए पेपर लीक मामलों के मद्देनजर आयोग परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। इससे परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों का भरोसा कायम रखने में मदद मिलेगी।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button