खेल

NZ vs IND Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 40 दिन में 12 मैचों की बहु-प्रारूप सीरीज, क्रिकेट प्रशंसकों को मिलेगा भरपूर रोमांच

हैदराबाद। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आगामी अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस कार्यक्रम में वर्ष के अंत में भारत का बहुप्रतीक्षित न्यूजीलैंड दौरा भी शामिल है, जो 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीनों प्रारूपों में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे।

सीरीज में 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच शामिल होंगे। 40 दिनों तक चलने वाली यह श्रृंखला न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पुरुष द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज मानी जा रही है। खास बात यह है कि यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

22 अक्टूबर से होगा आगाज। भारत का यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। इससे पहले भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड दौरे का समापन 1 दिसंबर को दूसरे टेस्ट मैच के साथ होगा।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसके नतीजे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की दौड़ में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में इस श्रृंखला पर क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों की खास नजर रहेगी।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button