ब्रेकिंग न्यूज़

परसा बाजार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम

अंतरजातीय विवाह बना विवाद की वजह, साढ़ू और उसके पिता पर हत्या का आरोप

कृतिका भारद्वाज —


जनादेश एक्सप्रेस /पटना।

परसा बाजार थाना क्षेत्र के तड़वा गांव के पास एक युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा हालत में फेंक देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुनपुन थाना क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी श्याम बाबू रविदास के 23 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार, ओम प्रकाश रविवार की शाम करीब चार बजे जाहिदपुर से अपने ननिहाल परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा गांव गया था। शाम सात बजे वह ननिहाल से घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार की सुबह ओम प्रकाश तड़वा गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जबकि उसकी बुलेट बाइक वहीं खड़ी थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे खजपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब वे परसा बाजार थाना में आवेदन देने पहुंचे तो उनकी शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद वे हवाई अड्डा थाना गए, जहां से पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और फर्द बयान दर्ज किया गया।
परसा बाजार के प्रभारी थानेदार ने बताया कि अस्पताल में पदाधिकारी भेजकर बयान दर्ज कराया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि जांच में सामने आया है कि वह संदिग्ध घटना से तीन दिन पहले से छपरा में मौजूद था।मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप ओम प्रकाश के साढ़ू और उसके पिता पर लगाया है। उनका कहना है कि ओम प्रकाश ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज होकर आरोपितों ने रविवार की रात उसका अपहरण किया, बेरहमी से पिटाई की और सोमवार की सुबह तड़वा गांव के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button