
कृतिका भारद्वाज
जनादेश /उत्तराखंड /अल्मोड़ा। राजकीय कन्या इंटर कालेज में लंबे समय से शिक्षकों की कमी के चलते छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित छात्राओं ने अभिभावक संघ की अगुआई में गुरुवार को सोमेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।मौके पर अभिभावक और छात्राओं ने कहा कि राजकीय बालिका इंटर कालेज में तैनात सहायक अध्यापक अंग्रेजी को नवंबर में गुजराड़ा देहरादून में अटैच कर दिया गया है। इससे अंग्रेजी विषय की पढ़ाई ठप पड़ गई है। स्कूल में पढ़ाई कर रहे 188 छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।अभिभावकों ने शिक्षक को वापस स्कूल में तैनाती देने समेत रिक्त पदों पर शिक्षकों की शीघ्र भर्ती करने की मांग की। कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालय में लगातार छात्र संख्या घट रही है। यहां अध्यक्ष शिक्षक अभिभावक संघ रेखा बोरा समेत कई अन्य मौजूद रहे।



