उत्तराखंड

जागेश्वर धाम जा रहे उन्नाव के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत और दो घायल

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश /नैनीताल। शहर के समीपवर्ती गेठिया क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में उन्नाव के चार पर्यटक सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से दो लोगों के मौत की पुष्टि है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक उन्नाव निवासी अंकित चौधरी अपने दोस्त अभिराज, अतुल दुबे और श्याम (सभी निवासी पीताम्बर नगर उन्नाव, उत्तरप्रदेश) के साथ शनिवार को घूमने के लिए अपने वाहन संख्या यूपी78-एचजे-4936 से जागेश्वर जा रहे थे। हल्द्वानी से ऊपर उनका वाहन गेठिया क्षेत्र में पहुंचा ही था कि अचानक नियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन गिरने की तेज आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना के बाद तल्लीताल थाना एसआई सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया। क्षतिग्रस्त वाहन के नीचे दबे पर्यटकों को किसी तरह बाहर निकल गया। जिसमें से पीताम्बर नगर उन्नाव निवासी अंकित चौधरी और अभिराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सतीश उपाध्याय ने बताया कि हादसे में अतुल दूबे और श्याम गंभीर रूप से घायल है। जिनको रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवाया जाएगा

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button