ब्रेकिंग न्यूज़

धामी सरकार का बड़ा फैसला, पार्टी नेताओं को मिले अहम दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न परिषदों और आयोगों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार छह लोगों को अहम पदों पर नामित किया गया है। सरकार के इस फैसले को संगठन के प्रति समर्पित लोगों को सम्मान और अवसर देने के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार संगठन के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप रही है। हालिया नियुक्तियों को संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है। विशेष रूप से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेताओं को दायित्व देकर सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी में आने वाले अनुभवी नेताओं को उचित स्थान और सम्मान दिया जाएगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार नियुक्त किया गया है। लंबे समय से उनके समर्थक उनकी नई भूमिका को लेकर उत्सुक थे। अब सरकार ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं के लिए सकारात्मक संदेश है।

वहीं, टिहरी जिले की धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण और पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button