कोटद्वार में ऑनलाइन कपड़ों की खरीद के नाम पर महिला से डेढ़ लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कृतिका भारद्वाज
जनादेश lकोटद्वार (पौड़ी)। कोटद्वार निवासी एक महिला से ऑनलाइन कपड़ों की खरीद के नाम पर करीब डेढ़ लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कविता ने बताया कि
वह फेसबुक चला रही थी। इस बीच में कपड़ों का एड आया। उन्हें कपड़े अच्छे लगे तो उन्होंने लिंक दबा दिया। जिसके बाद उन्हें किसी व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया।
बात करने के बाद उन्हें 599 का भुगतान करना था। लेकिन कॉल करने वाले ने उन्हें 1550 का भुगतान करने को कहा। उन्होंने 1500 रुपए भेज दिए। उस व्यक्ति में 1550 एक साथ भेजने को कहा। जब उन्होंने पहले भेजे हुए पैसे वापस मांगे तो उस व्यक्ति ने उन्हें 31000 दे दिए। उन्होंने इमानदारी दिखाते हुए वापस कर दिए।तहरीर में कहा गया कि उस व्यक्ति ने उन्हें बातों में बुरी तरह उलझा कर उनसे 160000 कि ठगी कर दी। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।



