उत्तराखंडविचार

सीएम धामी ने नीब करौरी बाबा फिल्म का प्रोमो लॉन्च किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोमो एवं पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। उनकी शिक्षाएँ सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती हैं।

 


 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित इस प्रकार के प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक एवं निर्माता दल को इस सराहनीय एवं आध्यात्मिक पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर सहित अन्य कलाकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button