उत्तराखंड

तांबाखानी सुरंग के अंदर से गुजर रहा था बाइक सवार, कार ने टक्कर मारी, अस्पताल में तोड़ा दम

कृतिका भारद्वाज 

जनादेश lउत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर बीते बुधवार देर शाम को एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार चुंगी बड़ेथी निवासी 33 वर्षीय नवीन राणा बीते देर शाम को करीब साढ़े आठ बजे तांबाखानी सुरंग से गुजर रहा था।इसी वक्त बाइक को अज्ञात कार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल को सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने जल्द ही दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली नहीं थी। सुरंग में बिजली गायब होने पर पालिका की लापरवाही को कोसा जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसा की वजह क्या रही, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक मृतक का शव जिला अस्पताल से परिजनों ने नहीं उठाया है।

Janadesh Express

Related Articles

Back to top button